[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य आगाज, आईपीएल स्टार मुकुल चौधरी ने छक्का लगाकर किया शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य आगाज, आईपीएल स्टार मुकुल चौधरी ने छक्का लगाकर किया शुभारंभ

रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी 20 फ्रेंचाइजी टीमें, उद्घाटन मैच में सन राइज स्कूल टीम की धमाकेदार जीत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में शनिवार रात से खेल प्रेमियों का रोमांच चरम पर पहुंच गया। यहां रोशनी से नहाए मैदान पर ‘उदयपुरवाटी प्रीमियर लीग (UPL) सीजन-2’ का रंगारंग व भव्य उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व आईपीएल खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने बल्ले से शानदार सिक्स लगाकर किया। युवाओं और खिलाड़ियों के जबरदस्त उत्साह को देखते हुए मुकुल चौधरी ने मैदान पर एक ओवर खेलकर चौके-छक्कों की बरसात भी की, जिसे देख दर्शक दीघां झूम उठी।

20 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच सजेगा रोमांच का मंच
आयोजन समिति के अमित पोसाना ने बताया कि इस हाई-प्रोफाइल रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 20 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम को आगे बढ़ने के लिए चार-चार लीग मैच खेलने का मौका मिलेगा। लीग चरण के बाद अंक तालिका की शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जिसके बाद खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

रोमांचक उद्घाटन मैच, सन राइज टीम ने मारी बाजी
टूर्नामेंट का पहला उद्घाटन मैच सिद्धि विनायक टीम और सन राइज स्कूल टीम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने मैदान पर बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः सन राइज स्कूल की टीम ने अपने शानदार खेल के बदौलत विपक्षी टीम को शिकस्त देकर उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया।

“गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस सही मंच की जरूरत”
समारोह की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक भगवाना राम सैनी ने कहा कि ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में इस तरह के बड़े आयोजनों से छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है। हमारे गांवों में अद्वितीय हुनर मौजूद है, बस उन्हें तराशने के लिए ऐसे ही सही मंच की आवश्यकता है। आयोजन समिति ने विधायक सैनी व अन्य अतिथियों का साफा पहनाकर और पुष्पमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

खेल भावना और भाईचारे का दिया संदेश
विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ खेलना चाहिए। हार-जीत से इस मैदान पर दिखाया गया जज्बा ही खिलाड़ी को महान बनाता है। इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रात के उजाले में चौके-छक्कों की इस जंग को देखने के लिए पूरा कस्बा उमड़ पड़ा है।

Related Articles