[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जर्जर पानी की टंकी गिराने के दौरान लापरवाही का आरोप:प्रदर्शन किया, कहा- बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के टंकी गिराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जर्जर पानी की टंकी गिराने के दौरान लापरवाही का आरोप:प्रदर्शन किया, कहा- बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के टंकी गिराई

जर्जर पानी की टंकी गिराने के दौरान लापरवाही का आरोप:प्रदर्शन किया, कहा- बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के टंकी गिराई

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के शिमला गांव में जर्जर पानी की टंकी गिराने के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने कहा- बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के टंकी गिराई गई, जिससे मलबा पास स्थित जीएलआर (ग्राउंड लेवल रिजर्वायर) पर गिरा। इससे जीएलआर की छत क्षतिग्रस्त हो गई और क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है।

बिना किसी पूर्व सूचना के गिराई टंकी की छत ग्रामीणों में आक्रोश
बिना किसी पूर्व सूचना के गिराई टंकी की छत ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त पानी की टंकी और जीएलआर की तत्काल मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे कार्य प्रशासन और संबंधित विभागों की मौजूदगी में ही कराए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान न हो।

बिना किसी पूर्व सूचना के गिराई टंकी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टंकी गिराने का कार्य बिना किसी पूर्व सूचना और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के किया गया। उनका कहना था कि यदि मलबा दूसरी दिशा में गिरता, तो पास स्थित मकानों, स्कूल और खेल मैदान में बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जवाबदेह ठहराने की अपील की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और पेयजल व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि क्षति का आकलन कर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। साथ ही, पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मंजीत लाठर, बनवारीलाल, दयाराम, विनोद कुमार, कैलाश चंद यादव, बिल्लू, हंसराज, सोमदत्त, रामचंद्र, शीशराम, धर्मवीर, राजेंद्र, दीपक, मातादीन, प्रदीप कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles