नवलगढ़ में री-नीट परीक्षा, 264 कैंडिडेट ने दिया एग्जाम:मोरारका कॉलेज एकमात्र केंद्र, कड़ी सुरक्षा के बीच 2 बजे से परीक्षा शुरू
नवलगढ़ में री-नीट परीक्षा, 264 कैंडिडेट ने दिया एग्जाम:मोरारका कॉलेज एकमात्र केंद्र, कड़ी सुरक्षा के बीच 2 बजे से परीक्षा शुरू
नवलगढ़ : नवलगढ़ में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित री-नीट परीक्षा रविवार को श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय कॉलेज में हो रही है। यह नवलगढ़ का एकमात्र परीक्षा केंद्र है, जहां कुल 264 कैंडिडेट परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
परीक्षा शुरू होने से पहले, अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह से ही मोरारका कॉलेज परिसर के बाहर छात्रों और उनके अभिभावकों की आवाजाही देखी गई। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की गहन जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया।
परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। केंद्र पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। एनटीए के निर्देशानुसार, परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए गए हैं ताकि मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के नेटवर्क को बाधित किया जा सके।
इसके अलावा, केंद्र के 300 मीटर दायरे में स्थित फोटोस्टेट की दुकानें, ई-मित्र केंद्र और साइबर कैफे परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखे गए हैं। परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि री-नीट की तैयारी के लिए उन्हें अतिरिक्त समय और मेहनत करनी पड़ी। पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं से उन्हें मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा था, लेकिन परिवार और शिक्षकों के सहयोग से उन्होंने दोबारा तैयारी की।
छात्रों ने उम्मीद जताई कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और उनकी मेहनत का उचित मूल्यांकन होगा। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का सपना लेकर आए अभ्यर्थी आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2220429


