नीमकाथाना में री-नीट परीक्षा शुरू, 3408 अभ्यर्थी शामिल:11 केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नीमकाथाना में री-नीट परीक्षा शुरू, 3408 अभ्यर्थी शामिल:11 केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर में रविवार को आयोजित री-नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। शहर के 11 परीक्षा केंद्रों पर करीब 3408 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहें हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हुआ, जो दोपहर 1:30 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे परीक्षा शुरू होगी, जो शाम 5:15 बजे तक चलेगी। प्रशासन द्वारा प्रश्नपत्रों को बैंकों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था, जहां से रविवार को बीएसएफ जवानों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया।

सुरक्षा के लिए बीएसएफ जवान भी तैनात
सभी परीक्षा केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। साथ ही सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। केंद्रों पर पुलिस बल के साथ बीएसएफ जवान भी तैनात हैं तथा चिकित्सकों की टीम भी मौजूद है।
बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों के लिए छाया और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। एडीएम भागीरथ साख, एएसपर, एसडीएम, तहसीलदार तथा कोतवाली थाना अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
एसडीएम ने खुलवाया हॉस्टल का गेट
सबसे बड़े सेंटर एसएनकेपी कॉलेज के बाहर अभिभावक खड़े थे। बैठने की जगह कम थे। वही पर स्थित आदिवासी मीणा हॉस्टल के गार्ड से एसडीएम ने बात की लेकिन उसने हॉस्टल प्रशासन का हवाला देकर गेट नही खोला एसडीएम ने हॉस्टल प्रशासन से बात कर हॉस्टल के गेट को खुलवाया। बाद में अभिभावक हॉस्टल के अंदर पेड़ो के नीचे व बरामदे में छाव के नीचे बैठे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2220429


