[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती चूरू जिला मुख्यालय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर श्रद्धा के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर राजेन्द्र राठौड़ ने अटल बिहारी वाजपेयी को सरल, दूरदर्शी और अजातशत्रु राजनेता बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए स्वर्णिम चतुर्भुज सहित कई ऐतिहासिक योजनाएं देश को दीं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि अटल जी के निर्णय आज भी देशवासियों को लाभ पहुंचा रहे हैं।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles