[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया:अधिकारियों-आमजन ने किया योगाभ्यास, डॉ. कमलेश शर्मा बोले- उम्र नहीं है योग में बाधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया:अधिकारियों-आमजन ने किया योगाभ्यास, डॉ. कमलेश शर्मा बोले- उम्र नहीं है योग में बाधा

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया:अधिकारियों-आमजन ने किया योगाभ्यास, डॉ. कमलेश शर्मा बोले- उम्र नहीं है योग में बाधा

खेतड़ी : खेतड़ी के पोलो ग्राउंड खेल मैदान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपखंड स्तर के अधिकारियों सहित कस्बे के लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया। योगाचार्य बलराज सिंह, प्रेमप्रकाश सैनी और पवन कुमार ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें योग करवाया।

पूर्व ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी डॉ. कमलेश शर्मा ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने बताया कि योग शरीर और मन को डिटॉक्स कर स्वस्थ बनाता है, लेकिन इसके लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है।

डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि स्वस्थ रहने के लिए मनुष्य की उम्र कोई बाधा नहीं होती। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या में योग का शामिल होना महत्वपूर्ण है।

योग से बनी भारत की पहचान

विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा – योग के माध्यम से भारत ने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसलिए योग के क्षेत्र में भारत को विश्व गुरु माना गया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योग की प्रक्रियाओं और उनसे होने वाले फायदों के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर एसडीएम सुनील चौहान, तहसीलदार सुनील कुमार, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, पीएमओ डॉ. अक्षय शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, ईओ नागरमल गुर्जर, पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर, निखिल शर्मा, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, नंदकिशोर चौकड़ीवाला, रेंजर पवन सिंह शेखावत, पूनम सैनी, विनोद मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles