योग एक सम्पूर्ण जीवन-पद्धति, भारत विश्व का कर रहा मार्गदर्शन : राजेन्द्र राठौड़
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चूरू में सामूहिक योगाभ्यास, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लिया नियमित योग का संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित जिला खेल स्टेडियम में रविवार को ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं पद्म भूषण देवेन्द्र झाझड़िया, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसे आज विश्व के 180 से अधिक देशों में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते तनाव के दौर में योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।
राठौड़ ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवन-पद्धति है। भारत अपने ऋषि-मनीषियों की ज्ञान परंपरा और आयुर्वेद के माध्यम से विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने चूरू की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि योग स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया ने कहा कि खेल और योग एक-दूसरे के पूरक हैं। योग शरीर में लचीलापन, एकाग्रता और मानसिक मजबूती विकसित करता है, जिससे खिलाड़ियों को भी लाभ मिलता है।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन का महत्वपूर्ण संदेश देती है। योग मानसिक शांति, आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ावा देता है तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास आवश्यक है।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में योग तनाव प्रबंधन का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से कार्यक्षमता बढ़ती है तथा मानसिक संतुलन बना रहता है।
कार्यक्रम में आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. सत्यवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र चूरू की प्रभारी अधिकारी डॉ. संतरा जाट ने उपस्थित जनों को योगाभ्यास करवाया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम के विद्यार्थियों ने योग साधना पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, बसंत शर्मा, वासुदेव चावला, चंद्राराम गुरी, पराक्रम राठौड़, एसीईओ भागचंद खारिया, विक्रम कोटवाद, भास्कर शर्मा, सुरेश सारस्वत, सुशील लाटा, जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2220166

