80 हजार के साइबर फ्रॉड में दो आरोपी गिरफ्तार:धानोठी बड़ी के युवक से की थी ठगी, सिद्धमुख पुलिस ने की कार्रवाई
80 हजार के साइबर फ्रॉड में दो आरोपी गिरफ्तार:धानोठी बड़ी के युवक से की थी ठगी, सिद्धमुख पुलिस ने की कार्रवाई
सिद्धमुख : सिद्धमुख थाना पुलिस ने 80 हजार रुपये के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने चूरू जिले के धानोठी बड़ी गांव के एक युवक से ठगी की थी।
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. ने बताया- 30 अप्रैल 2026 को धानोठी बड़ी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र बलवीर सिंह मेघवाल ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रदीप ने अपनी शिकायत में बताया था कि गांव के जितेंद्र पुत्र कैलाश पूनिया और उसके साथी ने मिलकर उनसे 80,000 रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड किया है।
दोनों के खिलाफ मामला प्रमाणित
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र पुत्र कैलाश चंद्र जाट (20 वर्ष), निवासी धानोठी बड़ी, थाना सिद्धमुख, और राहुल कुमार पुत्र राजकुमार नायक (19 वर्ष), निवासी महलाना दिखनादा, थाना राजगढ़ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला प्रमाणित पाया गया है।
एसपी निश्चय प्रसाद एम. ने बताया- साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आम जनता से ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर अपनी जानकारी साझा न करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2220172


