अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर मरीजों को फल व रिकॉर्ड फाइल वितरित किए
अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर मरीजों को फल व रिकॉर्ड फाइल वितरित किए
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी चूरू जिला शाखा अध्यक्ष अभिषेक सुराणा के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा द्वारा जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध राजकीय डी बी एच व एम सी एच विंग में मरीजों को फल व रिकॉर्ड फाइल वितरित किए गए। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी चूरू जिला शाखा के सचिव रघुनंदन शर्मा ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी का मूल मंत्र सेवा व धर्म है। हम सभी मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाले ऐसे सेवा कार्यों में सहभागी बनें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अस्पताल में भर्ती करीब 250 मरीजों को फल वितरित किए गए तथा अस्पताल में मरीजों के निजी रिकॉर्ड संधारण हेतु 800 रिकॉर्ड फाइल्स दी गई है।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला शाखा उपाध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ एम एम पुकार, अस्पताल अधीक्षक डॉ दीपक चौधरी, जगदीश शर्मा, बृजेन्द्र दाधीच, बालकृष्ण बंसिया, राजकुमार भालेरीवाला, जगदीश सर्राफ सहित चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043848


