बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार:घर के अंदर खड़ी बाइक साथी के साथ चुराई, फिर परिचित के घर खड़ी करके घूमने गया
बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार:घर के अंदर खड़ी बाइक साथी के साथ चुराई, फिर परिचित के घर खड़ी करके घूमने गया
सीकर : सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घर के अंदर खड़ी बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
दरअसल, मामले में 14 अगस्त को प्यारेलाल ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसने 12 अगस्त की रात को अपनी बाइक घर के अंदर खड़ी की थी। जिसके कोई चोर चुराकर ले गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में आसपास के सीसीटीवी के कैमरों की फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बाइक चुराने वाले आरोपी संदीप और आर्यन है।
जिसने बाइक को चुराने के बाद 13 अगस्त की सुबह अपने परिचित के घर पर खड़ी कर दी और कहा कि बाइक उसकी है और वह अपने दोस्तों के साथ 5 से 6 दिन के लिए घूमने जा रहा है। आज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संदीप कुमार(19) निवासी गोकुलपुरा आया हुआ है। इस पर पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर बाइक को बरामद कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल जयसिंह सहित अन्य टीम की भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034410


