[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुधवाखारा में जनसेवा विकास समिति की बैठक, जुलाई में होगा सघन वृक्षारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुधवाखारा में जनसेवा विकास समिति की बैठक, जुलाई में होगा सघन वृक्षारोपण

दुधवाखारा में जनसेवा विकास समिति की बैठक, जुलाई में होगा सघन वृक्षारोपण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

दुधवाखारा : जनसेवा विकास समिति दुधवाखारा की बैठक समिति कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में समिति सदस्यों, ग्रामवासियों, प्रो. डी.के. सिंह एवं डॉ. रामावतार शर्मा ने भाग लिया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं एवं गांव के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जुलाई माह में ग्राम पंचायत के सहयोग से सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। डॉ. रामावतार शर्मा द्वारा जयपुर से लाए गए नींबू के पौधे ग्रामीणों में वितरित किए गए। समिति सदस्यों ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यों में ग्राम पंचायत का लगातार सहयोग मिल रहा है।

जोहड़ एवं गऊघाट की मरम्मत को लेकर चर्चा में वर्षा ऋतु के बाद कार्य शुरू करने तथा इसके लिए प्रशासन से वित्तीय सहायता मांगने का निर्णय लिया गया। तालाब के पास स्थित ऐतिहासिक कुएं की मरम्मत एवं रंग-रोगन पर भी विचार-विमर्श हुआ। बताया गया कि कुएं की सफाई कर उसमें मोटर लगाई गई है तथा उसका पानी नए तालाब में डाला जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा करवाई गई बोरिंग का पानी भी तालाब तक पहुंचाया जा रहा है।

बैठक में समिति के खातों का वित्तीय ऑडिट करवाने का निर्णय लिया गया। ऑडिट रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाएगी।

स्वास्थ्य एवं पर्यावरण विषय पर चर्चा करते हुए डॉ. रामावतार शर्मा ने बताया कि वे प्रत्येक माह गांव में प्रवास कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अगस्त 2026 में गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक स्वास्थ्य जांच करेंगे।

बैठक में समिति कार्यालय स्थित धर्मशाला में हुए विकास कार्यों की भी सराहना की गई। धर्म

Related Articles