[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चैंबर अवरुद्ध होने से बारिश का पानी घरों में घुसा, मोहल्लेवासियों में रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

चैंबर अवरुद्ध होने से बारिश का पानी घरों में घुसा, मोहल्लेवासियों में रोष

चैंबर अवरुद्ध होने से बारिश का पानी घरों में घुसा, मोहल्लेवासियों में रोष

सुल्ताना : कस्बे के वार्ड संख्या 16 में जल निकासी व्यवस्था की समस्या के चलते गुरुवार को हुई बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब्बार लुहार के नोहरे के सामने से अमरपुरा रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित चैंबर के अवरुद्ध होने से बरसाती पानी की निकासी बाधित हो गई, जिसके कारण पानी आसपास के क्षेत्रों में भर गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान पानी का दबाव बढ़ने से एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और पानी घर के अंदर घुस गया। इससे परिवार को काफी नुकसान और परेशानी उठानी पड़ी।

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर नगर पालिका सुल्ताना को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। करीब दस दिन पूर्व भी समाचार माध्यमों के जरिए प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते चैंबर की सफाई और मरम्मत कर दी जाती तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि जल निकासी व्यवस्था की अनदेखी के कारण हर बारिश में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मोहल्ले के शौकत मास्टर, मौसिम, साहिल खान, शमशेर, रफीक, नेक मोहम्मद, रियाज नबी, सकील, तौफीक, सलीम सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से अविलंब चैंबर की सफाई करवाने तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Related Articles