[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टूटी सड़कों के विरोध में ऑटो यूनियन का प्रदर्शन:सरदारशहर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, मरम्मत की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

टूटी सड़कों के विरोध में ऑटो यूनियन का प्रदर्शन:सरदारशहर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, मरम्मत की मांग

टूटी सड़कों के विरोध में ऑटो यूनियन का प्रदर्शन:सरदारशहर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, मरम्मत की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर में जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर गुरुवार को सरदारशहर ऑटो यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने शहर की बदहाल सड़कों के कारण वाहन चालकों और आमजन को हो रही परेशानी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में ऑटो चालक एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कें खराब स्थिति में हैं। ऑटो चालकों के अनुसार, क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

ऑटो यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
ऑटो यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम रामकुमार वर्मा ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे करवाकर जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।

यूनियन अध्यक्ष प्रकाश भोजक ने चेतावनी दी कि प्रशासन और नगर परिषद को इस समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो ऑटो यूनियन आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भोजक, जितेंद्र सिंह जेदिया, महेंद्र कुमार नाई, महावीर दुबे, मनोज भाट, ताराचंद, ओमप्रकाश, कालूराम और रामलाल सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित थे।

Related Articles