[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनमानस शेखावाटी न्यूज़ की खबर का असर : लाडनूं ओवरब्रिज पर फिर जगमगाई रोशनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

जनमानस शेखावाटी न्यूज़ की खबर का असर : लाडनूं ओवरब्रिज पर फिर जगमगाई रोशनी

जनमानस शेखावाटी न्यूज़ की खबर का असर : लाडनूं ओवरब्रिज पर फिर जगमगाई रोशनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : जनमानस शेखावाटी न्यूज़ में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। शहर से गुजरने वाले ओवरब्रिजों पर लंबे समय से बंद पड़ी रोड लाइटों और रात के समय छाए अंधेरे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरकत में आया। विभाग ने तिरपाल मार्केट के पास स्थित ओवरब्रिज की खराब लाइटों को दुरुस्त कर पुनः चालू कर दिया है, जिससे क्षेत्र में रोशनी लौट आई है।

सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी ने सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से शहर के तीन प्रमुख ओवरब्रिजों पर बंद पड़ी लाइटों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया था कि अंधेरे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।

मामले के प्रकाश में आने के बाद एनएचएआई अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए तिरपाल मार्केट के निकट ओवरब्रिज की प्रकाश व्यवस्था बहाल कर दी। इसके बाद स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने राहत महसूस की है।

कायमखानी ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पदमपुरा साइड से तिरपाल मार्केट तक के ओवरब्रिज की लाइटें चालू कर दी गई हैं, जबकि रेलवे ट्रैक पर बने ओवरब्रिज और डीडवाना चौराहे स्थित ओवरब्रिज पर खराब पड़ी अन्य लाइटों को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी टीम को बुलाया जा रहा है, ताकि पूरे मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

एनएचएआई अधिकारी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि हाल ही में आए तूफान और बारिश के कारण कुछ लाइटें खराब हो गई थीं। संबंधित ठेकेदार को सूचना दे दी गई है और बंद पड़ी सभी लाइटों को शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि शेष ओवरब्रिजों पर भी जल्द प्रकाश व्यवस्था बहाल होगी, जिससे रात के समय आवागमन सुरक्षित और सुगम बन सकेगा।

Related Articles