भाजपा महिला मोर्चा ने नेचर पार्क में “कम तेल की थाली” विषय पर की जागरूकता कार्यशाला आयोजित
भाजपा महिला मोर्चा ने नेचर पार्क में "कम तेल की थाली" विषय पर की जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “कम तेल की थाली” अभियान के अंतर्गत आज नेचर पार्क, चूरू में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका सुनीता (पतंजलि परिवार) तथा योग शिक्षिका रोशनी की टीम सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने व अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम की सह संयोजक रचना कोठारी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि हमे अपने स्वस्थ जीवन के लिए भोजन में तेल की मात्रा कम करना अत्यंत आवश्यक है। कोठारी ने कहा कि कम तेल के उपयोग से हमारे स्वास्थ में सुधार होगा। कार्यशाला के अंत में उपस्थित महिलाओं ने इस अभियान को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर मंजू, सुमन, सुलोचना, चंदा, सरला, सुनीता, नुसरत, सरोज, बिस्मील्ला, सहीदन, ललिता, अंजू, संगीता, राजश्री, संतोष, लीला, गरिमा, इंदु सहित अनेक महिला शक्ति उपस्थित रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216521


