[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेद विभाग द्वारा‌ पीले चावल देकर‌ आमजन को दिया निमंत्रण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेद विभाग द्वारा‌ पीले चावल देकर‌ आमजन को दिया निमंत्रण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेद विभाग द्वारा‌ पीले चावल देकर‌ आमजन को दिया निमंत्रण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर आगमी 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा एक भव्य योग शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इस वर्ष योग दिवस की, थीम “yoga for Healthy Ageing” के अनुरूप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए मानसिक शांति और शारीरीक रूप रहने के लिए प्रेरित करना हैं। कार्यक्रम का आयोजन “लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ खेल स्टेडियम ” में सुबह 6:00 बजे से शुरू होगा।

आम जनता को आमंत्रण
आयुर्वेद विभाग के तरफ से डॉ. पूजा रोहेला, डॉ कपिल वर्मा, डॉ संजय तंवर, अशोक कुमार, पूनम कुमारी एवं चन्द्र‌प्रकाश शर्मा ने सभी गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की एवं पारम्परीक तरिके से पीले चावल देकर सभी को योग दिवस के कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया। ‌ डॉ पूजा रोहेला ने कहा कि”योग केवल एक व्यायाम, नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। आइए, इस योग दिवस पर हम सब मिलकर स्वस्थ भारत का निर्माण का संकल्प लें।

Related Articles