बीदासर में 21 को आयोजित होगा सिलावट समाज का दूसरा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह
कार्यक्रम में समाज के 14 खेड़ो से लोग होंगे शामिल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : सिलावट समाज भवन में आगामी 21 जून 2026 रविवार को मेड़तियान सिलावट समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज के 300 से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं, सेवारत अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह को लेकर समाज के लोगों और युवाओं में भारी उत्साह है और कार्यक्रम की तैयारियां बड़े स्तर पर जोर-शोर से चल रही हैं।
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सलीम बल्खी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभावान युवाओं की हौसला-अफजाई करना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। समारोह में राज्यभर से सिलावट समाज के कई गणमान्य लोग, समाज सेवी और प्रबुद्ध जन शिरकत करेंगे।
कमेटी के सदस्यों ने समाज बंधुओं से इस कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने और प्रतिभावान बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर आयोजन कमेटी के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने जसवंतगढ़, लाडनूं, डीडवाना, मकराना, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर सहित प्रदेशभर के कई शहरों का दौरा कर कार्यक्रम में आने का समाज के 14 खेड़ों के लोगों को न्योता दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216521


