पचेरी कला में निकाली तिरंगा यात्रा, दुकानदारों ने की पुष्प वर्षा
पचेरी कला में निकाली तिरंगा यात्रा, दुकानदारों ने की पुष्प वर्षा
पचेरी : कस्बे में सोमवार को पुलिस व ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिला समूह के सदस्यों ने डीजे पर तिरंगा यात्रा निकाली। बुहाना तहसीलदार धीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बे में तिरंगा यात्रा का दुकानदार व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली ग्राम पंचायत भवन से रवाना होकर मुख्य बाजार से बाइपास होते हुए डाकघर के पास से सरकारी स्कूल के सामने से होते हुए पचेरी बस स्टैंड व कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए महान स्वतंत्रता सेनानी पण्डित ताड़केश्वर शर्मा के स्मार्क स्थल परिसर पहुंची और स्वतंत्रता सेनानी को पुष्प अर्पित किए। रैली में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सदस्य, पटवार मण्डल सदस्य, महिला समूह के सदस्यों व पुलिस के जवानों ने डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। तिरंगा रैली का जगह-जगह आमजन के द्वारा स्वागत किया गया। एसएचओ राजपाल यादव ने आमजन को तिरंगा रैली के दौरान देशभक्ति की शपथ दिलाई।

इस दौरान रैली में बुहाना तहसीलदार धीरेन्द्र यादव, थानाधिकारी राजपाल यादव, एएसआई फतेहसिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार मोतीलाल वीरेंद्र यादव सुनील कुमार, पचेरी कलां गिरदावर कमलेश कुमार योगी, पचेरी पटवारी हल्का बिरेंद्र सिंह, महिला समूह अध्यक्ष राजबाला शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश यादव, सरपंच सविता देवी, मुकेश सैन, रिटायर्ड अध्यापक मुकत्यार यादव, पंच रघुवीर, दलीप कुमार आदि अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971200


