चिराना में 4 माह से ट्यूबवेल बंद, 80 परिवार प्रभावित:ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की
चिराना में 4 माह से ट्यूबवेल बंद, 80 परिवार प्रभावित:ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की
चिराना : चिराना के मुस्लिम मोहल्ले में मस्जिद के पास स्थित ट्यूबवेल पिछले चार माह से बंद पड़ा है। इसके कारण करीब 80 परिवारों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जलदाय विभाग ने जल स्तर नीचे जाने के बाद ट्यूबवेल से मोटर, पाइप, स्टार्टर और केबल निकाले थे। यह कार्रवाई करीब चार माह पहले पाइपलाइन को और गहराई तक डालने की मांग पर की गई थी।
हालांकि, इतना समय बीत जाने के बाद भी विभाग ने ट्यूबवेल में वापस पाइपलाइन और मोटर नहीं डाली है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पंचायत में शिकायत की और जलदाय विभाग के कर्मचारियों को भी अवगत कराया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
भीषण गर्मी के इस मौसम में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया और ट्यूबवेल को तत्काल दोबारा चालू करने की मांग की। रमजान के महीने में भी पेयजल आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को काफी कठिनाई हुई।
इस दौरान मोहम्मद इकबाल शेख़, शमशेर काजी, दाऊद काजी, शब्बीर लोहार, अख्तर काजी, नदीम, शकील लोहार, फजलुद्दीन काजी, अनवर व्यापारी, नीसार काजी और सराज लोहार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2217728


