पाटन में बेकाबू ट्रेलर पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर:सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में हुआ बेकाबू
पाटन में बेकाबू ट्रेलर पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर:सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में हुआ बेकाबू
पाटन : पाटन क्षेत्र के गांव स्यालोदड़ा के पास स्टेट हाईवे 37 डी पर शुक्रवार को एक डस्ट से भरा ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर बाल-बाल बच गया। ड्राइवर को मामूली खरोंच आई हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को बाहर निकाला।
डाबला से पाटन की ओर जा रहा था
जानकारी के अनुसार, सोनीपत निवासी ट्रेलर चालक डाबला से पाटन की ओर जा रहा था। स्यालोदड़ा मोड़ से आगे एक तीखे घुमाव पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वह सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।
ओवरलोड डंपरों पर अंकुश लगाने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर दिनभर बड़े और ओवरलोड ट्रेलर चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड ट्रेलरों पर अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि आमजन को ऐसे हादसों से बचाया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2217728


