[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस गश्त के दौरान 90 ग्राम गांजा बरामद:पचेरी कलां पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पुलिस गश्त के दौरान 90 ग्राम गांजा बरामद:पचेरी कलां पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस गश्त के दौरान 90 ग्राम गांजा बरामद:पचेरी कलां पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पचेरी कलां : पचेरी कलां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 90 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 18 जून को की गई।

यह कार्रवाई झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर की गई। थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली।

मुखबिर ने बताया कि एक युवक पचेरी कलां से भालोठ जाने वाली सड़क पर पैदल जा रहा है और उसके पास गांजा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील पुत्र रामनिवास, निवासी भालोठ बताया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से 90 ग्राम अवैध गांजा मिला।

पुलिस ने बिना वैध लाइसेंस या अनुमति के गांजा रखने और परिवहन करने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा जब्त कर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी बनवारीलाल के साथ हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, पूर्णमल, कांस्टेबल रणवीर सिंह, कमलेश, विजय और सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles