बेनीवाल बोले-मंत्री अपने विभाग में सचिव भी नहीं बदल सकते:चुनाव में हमारी हार का कारण आर्थिक तंगी, अपना नुकसान मैं खुद ही कर रहा
बेनीवाल बोले-मंत्री अपने विभाग में सचिव भी नहीं बदल सकते:चुनाव में हमारी हार का कारण आर्थिक तंगी, अपना नुकसान मैं खुद ही कर रहा
सीकर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा- शेखावाटी और राजस्थान की जनता का प्यार मुझे सत्ता से दूर लेकर जा रहा है। जब भी सत्ता मेरे करीब होती है, तो इनका प्यार उमड़ पड़ता है। लोग कहते हैं- भाईसाहब, आपकी सरकार बना देंगे… आ जाओ, आंदोलन शुरू हो गया है।’ इसलिए मैं सत्ता से दूर हो जाता हूं, वरना मैं तो कब का ही सरकार में शामिल हो जाता (घुस जाता)।
उन्होंने आगे कहा- आज राजस्थान में कई लोगों के काम मेरे नाम से हो रहे हैं। कोई कहता है कि ‘हनुमान जी यह कर देंगे’, इसलिए किसी के दो ट्रांसफर कर दिए जाते हैं, किसी को राज्यसभा में भेज दिया जाता है, तो किसी को उपराष्ट्रपति बना दिया जाता है। मेरे नाम से लोगों का भला ही हो रहा है।
लेकिन अपना नुकसान मैं खुद ही कर रहा हूं, वरना अब तक तीन-चार बार मंत्री बनकर बड़ा नेता बन गया होता। मैं मंत्रियों को नेता इसलिए नहीं मानता क्योंकि मंत्री अपने खुद के महकमे (विभाग) में सेक्रेटरी (सचिव) तक चेंज नहीं करवा सकते।
राजस्थान के दो-तीन मंत्रियों की यही पीड़ा है। वे मुझे बोलते हैं कि ‘आप उस कमरे में लड़के (छोरे) भेजकर धमकवा दो।’ वहीं, सरकार द्वारा उनकी सिक्योरिटी कम किए जाने के सवाल पर बेनीवाल ने कहा कि सरकार तो यही चाहती है कि मुझे कुछ हो जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217873


