भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जगह-जगह हुआ स्वागत
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जगह-जगह हुआ स्वागत

पचेरी : डूमोली खुर्द गांव में भगवान परशुराम व शिव परिवार की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, सूरजगढ़ चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता, बगड़ नगरपालिका चेयरमैन गोविंदसिंह राठौड़ व जिला पार्षद तारावति शर्मा थी। इस दौरान मुख्य अतिथि मुकेश दाधीच ने कहा कि भाजपा सरकार आते ही विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। जिसमें सबसे बड़ा काम झुंझुनूं जिले का यमुना का पानी समझौता किया है। जो झुंझुनूं जिले को विकास की ओर बढ़ाएगा। वहीं सरकार बनते ही पेपर लीक मामले एसआईटी का गठन किया। जिसमें 115 पेपर लीक माफियों को पकड़ा जा चुका है। अब बड़ी मछलियों को पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान की शक्ति को कभी भी कहीं कोई नकार नहीं सकता। दुनिया में तमाम अंगों का प्रत्यारोपण हो रहा है, लेकिन आज तक कहीं भी बुद्धि का प्रत्यारोपण नहीं हुआ। संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया।
इस दौरान भाजपा नेता विकास भालोठिया, कृष्ण खांदवा, डेलीगेट वर्षा सोमरा, देशराज सोमरा, संजय सुरोलिया, सेवाराम गुप्ता, नन्दकिशोर शर्मा, सोमवीर लाम्बा, भरत बोहरा, अमीलाल बोहरा lजसवंतसिंह यादव, मुकेश शर्मा अलीपुर, हितेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश, मण्डल अध्यक्ष सूरजगढ़ सुरेश शर्मा, पवन कुमार, सुरेश खांदवा डॉ. सतेन्द्र गुर्जर, उमाशंकर शर्मा, लक्ष्मण कुमावत, रामोतार, गंगाधर शर्मा, रोहिताश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक मुरारीलाल शर्मा व राजेन्द्र शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।