स्टूडेंट्स को दी मताधिकार की जानकारी:सिविजिल एप की दी जानकारी, शत प्रतिशत मतदान की अपील
स्टूडेंट्स को दी मताधिकार की जानकारी:सिविजिल एप की दी जानकारी, शत प्रतिशत मतदान की अपील
नीमकाथाना : नीमकाथाना आगामी लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जिला प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है। डीएसपी अनुज डाल ने स्टूडेंट्स से मतदान करने और आचार संहिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिविजल एप के जरिए कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है।
डीएसपी अनुज डाल ने कहा कि नए वोटर्स इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। निष्पक्ष होकर मतदान करें। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स से कई सवाल भी किये। करीब 200 स्टूडेंट्स से उन्होंने सिविजल एप डाउनलोड करवाये।
सिविजल एप के जरिए कोई भी नागरिक अपने मोबाइल के जरिए चुनाव आयोग को शिकायत कर सकता है। यदि कहीं आचार संहिता की उल्लंघन हो रहा है तो उसका वीडियो बनाकर या फोटो खींचकर भेज सकता है। उन्होंने बताया कि सी विजिल ऐप पर शिकायत आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त की गई टीम मौके पर जाकर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई करेगी।
अनुज डाल ने बताया कि मतदान महापर्व है इसमें नए वोटर्स भी पर्व में जुड़ गए हैं। इस बार हर बूथ के बाहर सेल्फी पॉइंट बनाये जाएंगे। वोट देने के बाद वोटर्स सेल्फी लेंगे और सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे जिसमे लिखेंगे की हमने भी वोट किया आप भी कीजिये आने वाला भविष्य चुनिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059887


