सालासर के संपत पुजारी का हादसे में निधन:कस्बे के बाजार रहे बंद, संतों-गायों की सेवा के लिए जाने जाते थे
सालासर के संपत पुजारी का हादसे में निधन:कस्बे के बाजार रहे बंद, संतों-गायों की सेवा के लिए जाने जाते थे
सालासर : सालासर बालाजी मंदिर के संपत पुजारी(ढालू महाराज) का गुरुवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के छोटे भाई संपत पुजारी के निधन के बाद सालासर कस्बे में शोक की लहर फैल गई। सालासर के व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुष्कर से सालासर लौट रहे थे
पुजारी अपनी पत्नी के साथ तीर्थ स्थल पुष्कर में स्नान करके सालासर लौट रहे थे। अचानक उनकी कार का एक्सीडेंट हो जाने से पुजारी की मौके पर मौत हो गई। विधायक मनोज मेघवाल, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, रिटायर्ड IAS पवन अरोड़ा, श्री बालाजी गौशाला संस्थान अध्यक्ष रविशंकर पुजारी, हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी सहित पुजारी परिवार के सदस्यों ने संपत पुजारी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। बेहद सरल स्वभाव के संपत पुजारी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वो संतो व गायों की सेवा के लिए जाने जाते थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2207743


