बैक लेते समय कार बिजली ट्रांसफार्मर के पोल से टकराई:कार पर होने लगा ट्रांसफार्मर के तेल का रिसाव, ड्राइवर कार छोड़कर भागा
बैक लेते समय कार बिजली ट्रांसफार्मर के पोल से टकराई:कार पर होने लगा ट्रांसफार्मर के तेल का रिसाव, ड्राइवर कार छोड़कर भागा
सादुलपुर : सादुलपुर में कार की टक्कर से बिजली ट्रांसफार्मर का पोल टूट गया। पोल टूटकर कार पर गिर गया। ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव होने लगा, कार ड्राइवर ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना कस्बे के बस स्टैंड के पास निजी अस्पताल के सामने गुरुवार दोपहर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ड्राइवर अपनी कार पीछे ले रहा था। इस दौरान कार पीछे बिजली ट्रांसफार्मर से टकरा गई।

हादसे के बाद ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव होने लगा, जो कार पर गिर रहा था। घटना के तुरंत बाद कार ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का जायजा लिया और उसे बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर की तलाश जारी है। घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुरक्षा कारणों से आसपास लोगों की आवाजाही को भी सीमित कर दिया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2207744


