[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:बोले-चार महीने से वेतन नहीं मिला, झाडू लेकर जताया आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:बोले-चार महीने से वेतन नहीं मिला, झाडू लेकर जताया आक्रोश

सादुलपुर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:बोले-चार महीने से वेतन नहीं मिला, झाडू लेकर जताया आक्रोश

सादुलपुर : सादुलपुर में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने चार माह से वेतन न मिलने के विरोध में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर ठेकेदार और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

सेठी चांवरिया के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि पिछले चार माह से वेतन का भुगतान न होने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। घर का राशन और दैनिक जरूरतों का सामान खरीदने में भारी परेशानी आ रही है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे नगर पालिका कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के बाद कई कर्मचारी नगर पालिका के बाहर धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी जारी रखी।

इस प्रदर्शन में सेठी चांवरिया, दयाल, रवि जमीदार, पवन जमीदार, संदीप जमीदार, प्रमोद जमीदार, राहुल, संजय, पर्वत देवी, छोटी देवी, दुर्गा देवी, गुड्डू, सालू सहित अनेक सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles