[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यापारियों ने झूठी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की:बीसीएमओ को ज्ञापन सौंपा, शिकायत की जमीनी स्तर पर जांच कराई जाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

व्यापारियों ने झूठी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की:बीसीएमओ को ज्ञापन सौंपा, शिकायत की जमीनी स्तर पर जांच कराई जाए

व्यापारियों ने झूठी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की:बीसीएमओ को ज्ञापन सौंपा, शिकायत की जमीनी स्तर पर जांच कराई जाए

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में खुदरा विक्रेता संघ ने एक व्यक्ति द्वारा व्यापारियों के खिलाफ लगातार झूठी शिकायतें करने के मामले में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. मनीष तिवाड़ी को ज्ञापन सौंपा है।

खुदरा विक्रेता संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश इंदौरिया और महामंत्री मातेश्वरी अजीतसरिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि कमल कुमार शर्मा नामक एक व्यक्ति स्थानीय व्यापारियों के खिलाफ लगातार झूठी और बेबुनियाद शिकायतें स्वास्थ्य विभाग को कर रहा है।

संघ का आरोप है कि इस व्यक्ति का मुख्य उद्देश्य केवल व्यापारियों को परेशान करना और व्यापारिक माहौल को खराब करना है। इन झूठी शिकायतों के कारण क्षेत्र के ईमानदार व्यापारियों को मानसिक तनाव और अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संघ ने मांग की है कि भविष्य में इस व्यक्ति द्वारा की जाने वाली किसी भी शिकायत पर सीधे कार्रवाई करने के बजाय पहले उसकी जमीनी स्तर पर जांच करवाई जाए। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर ही आगे कदम उठाया जाए, ताकि किसी निर्दोष व्यापारी को बेवजह परेशानी न झेलनी पड़े। इस अवसर पर दीपक मुरारका, पवन सराफ और निरंजन ताम्रायत सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।

Related Articles