[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में होली का किया पूजन:महिलाओं ने परिक्रमा लगाकर की पूजा अर्चना, खुशहाली की कामना की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में होली का किया पूजन:महिलाओं ने परिक्रमा लगाकर की पूजा अर्चना, खुशहाली की कामना की

चिड़ावा में होली का किया पूजन:महिलाओं ने परिक्रमा लगाकर की पूजा अर्चना, खुशहाली की कामना की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन के पूर्व घरों में महिलाओं ने परिवार सहित गाय के गोबर से बनाई होलिका और बड़कुल्लों का पूजन किया। इसके बाद गीत गाते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर होलिका के चारों तरफ परिक्रमा कर पूजन किया और होलिका पर बड़कुल्लो की माला चढ़ाई। घर पर बने पकवानों से होली को भोग लगाया गया और बड़कूले चढ़ाकर पूजन किया। साथ ही देश की खुशहाली और समृद्धि की मंगल कामना की गई।

नव विवाहित युवतियां भी होलिका स्थल पर आई और होलिका पर गणगौर पर्व की शुरुआत से पूर्व मंगलकामनाओं के साथ पूजन किया। नव महिलाओं ने अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना की। होलिका दहन के अगले दिन यानी कल होली की राख के पिंड बनाकर गणगौर पूजन का विधिवत शुभारंभ होगा।

वहीं महिलाओं ने होलिका स्थलों पर जाकर प्रहलाद भक्त रूपी शमी की डाली का पूजन भी किया और उसे पानी में डुबोकर उसका जल घर लाकर घर में उसका चारों तरफ छिड़काव भी किया और सुख समृद्धि की कामना की।

Related Articles