लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में प्रसूति विशेषज्ञ की कमी:नगरवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, व्यवस्था सुधारने की मांग
लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में प्रसूति विशेषज्ञ की कमी:नगरवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, व्यवस्था सुधारने की मांग
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूति एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर नगरवासियों ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम दिया गया है।
ज्ञापन में बताया- जिला अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ के तीन स्वीकृत पदों में से एक पद रिक्त है। इसके अलावा, एक अन्य पद पर कार्यरत डॉक्टर को सीकर में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इस कमी के कारण, अस्पताल में महिला मरीजों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे प्रसूति सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं।
नगरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रतिनियुक्ति तत्काल रद्द की जाए। साथ ही, प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार को अनुशंसा भेजी जाए।
ज्ञापन सौंपते समय विमल कुमार शर्मा, जगदीश सिंह, धीरज सैन, प्रभु सिंह, रामचंद्र शर्मा, कपिल कुमार, सुरेंद्र कुमार और आदित्य चौधरी सहित कई अन्य नागरिक उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206200


