[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कच्चा-बस स्टैंड से चोरी हुई बस 6 घंटे में बरामद:टीमों का गठन कर रावतसर से पकड़ी, आरोपियों की तलाश जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

कच्चा-बस स्टैंड से चोरी हुई बस 6 घंटे में बरामद:टीमों का गठन कर रावतसर से पकड़ी, आरोपियों की तलाश जारी

कच्चा-बस स्टैंड से चोरी हुई बस 6 घंटे में बरामद:टीमों का गठन कर रावतसर से पकड़ी, आरोपियों की तलाश जारी

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने बस चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटे के भीतर चोरी हुई बस बरामद कर ली है। पुलिस की सक्रियता के चलते यह सफलता मिली, हालांकि आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

ये घटना 9 जून की रात को हुई थी। देवासर निवासी विजेन्द्र पुत्र लिछूराम जाट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बस ड्राइवर श्यामलाल रात करीब 8 बजे बस को सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर खड़ा कर गया था। इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने बस चुरा ली। शिकायत के आधार पर सरदारशहर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निश्चय प्रसाद (आईपीएस) के निर्देश पर तथा एएसपी एवं वृताधिकारी कुलदीप वालिया (आरपीएस) के मार्गदर्शन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया।

जांच के दौरान, पुलिस टीम ने सरदारशहर, भानीपुरा, पल्लू और रावतसर क्षेत्रों में लगातार पड़ताल की। इसी पड़ताल के आधार पर चोरी हुई बस को रावतसर क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। पुलिस अब बस चोरी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल जयवीरसिंह और कॉन्स्टेबल नंदलाल सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Related Articles