पाइपलाइन लीकेज से रोज हजारों लीटर पानी व्यर्थ:शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान, आंदोलन की चेतावनी
पाइपलाइन लीकेज से रोज हजारों लीटर पानी व्यर्थ:शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान, आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर : सरदारशहर के आसपास के क्षेत्रों में पाइपलाइन लीकेज से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कई मोहल्लों में निर्धारित मात्रा में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
मुख्य मार्गों पर दिनभर बहता रहा पानी
सरदारशहर-बीकानेर मुख्य सड़क पर विश्वकर्मा चौक और पांच भाई चौक के बीच पाइपलाइन लीकेज के कारण दिनभर पानी बहता रहा। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने विभाग को सूचना दी, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने से पानी की बर्बादी जारी रही। इसी तरह सरदारशहर-पल्लू मुख्य सड़क पर भी बड़ी संख्या में लीकेज की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर करीब 100 से अधिक स्थानों पर पाइपलाइन से रिसाव हो रहा है, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार ज्ञापन और शिकायतें देने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। शहीद भगत सिंह क्रांति मंच के संरक्षक रविंद्र पूनिया ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आमजन को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विभाग ने दी मरम्मत की जानकारी
इस संबंध में पीएचईडी के अधिशासी अभियंता रामदेव पारीक ने बताया- विभाग को पाइपलाइन लीकेज की सूचना मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि संबंधित टीमों को निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही सभी लीकेज की मरम्मत कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206200


