मीटर चेंज करने गए टेक्निकल असिस्टेंट-कर्मचारियों को पीटा,लोहे के पाइप से हमला कर किया घायल, कपड़े भी फाड़े, मोबाइल तोड़ा
मीटर चेंज करने गए टेक्निकल असिस्टेंट-कर्मचारियों को पीटा,लोहे के पाइप से हमला कर किया घायल, कपड़े भी फाड़े, मोबाइल तोड़ा
सीकर : सीकर में स्मार्ट मीटर चेंज करने गए बिजली विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट समेत कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। गुरुवार को जब वे मीटर चेंज करने लगे तो दो लोगों के साथ एक महिला ने उनको लोहे के पाइप से जमकर पीट दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति लोह के पाइप से हमला करते हुए भी नजर आ रहा है।
घटना उद्योगनगर थाना क्षेत्र के वंदे मातरम चौक गली नंबर-1 राधाकिशनपुरा में गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास की है। जहां बिजली कर्मचारियों के कपड़े भी फाड़ दिए गए और मोबाइल भी तोड़ा गया। हमले में टेक्निकल असिस्टेंट टेक्टिनकल कर्मचारी का हाथ टूट गया। फिलहाल उद्योगनगर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
स्मार्ट मीटर कर्मचारियों पर मीटर चेंज करते समय हमला
सीकर के कटराथल निवासी ओमप्रकाश मील ने उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह सीकर में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के ODM-111 में टेक्निकल असिस्टेंट 2 के पद पर कार्यरत है। वह अपने JEN के आदेश पर राधाकिशनपुरा में स्मार्ट मीटर कर्मचारी किशोर और अंकित के साथ दोपहर 12:27 पर मीटर बदलने के लिए गए थे।
जब स्मार्ट मीटर कर्मचारी मीटर को चेंज कर रहे थे, इसी दौरान वहां मौजूद जगदीश प्रसाद यादव, विजय कुमार यादव और एक महिला की ओर से गाली-गलौज की गई। ऐसे में वह स्मार्ट मीटर कर्मचारियों के साथ घर के बाहर आ गए। इसके बाद जगदीश यादव, विजय कुमार और महिला ने ओमप्रकाश और स्मार्ट मीटर कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिन्होंने लोहे की पाइप से मारपीट की। मारपीट में उनका(ओमप्रकाश) का बायां हाथ टूट गया और खून भी बहने लगा।
कपड़े भी फाड़े, मोबाइल भी तोड़ा
ओमप्रकाश का कहना है कि वह अपने डिपार्टमेंट के आदेश पर काम करने गए थे। ऐसे में मारपीट करने वाले लोगों ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। मारपीट करने वाले लोगों ने उनके कपड़े फाड़ दिए। मारपीट के दौरान मोबाइल भी टूट गया। फिलहाल ओमप्रकाश मील की रिपोर्ट पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पहले देखिए, घटना से जुड़ी 2 PHOTO’S


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206200


