[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के विवादित बोल:बाजोर ने कहा – जिन्होंने विधानसभा चुनाव में वोट नहीं दिया उन्होंने ट्रेलर देख लिया, पिक्चर अभी बाकी है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiटॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के विवादित बोल:बाजोर ने कहा – जिन्होंने विधानसभा चुनाव में वोट नहीं दिया उन्होंने ट्रेलर देख लिया, पिक्चर अभी बाकी है

नीमकाथाना : राजस्थान सैनिक कल्याण सलाहकार समिति बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर का एक विवादित वीडियो सामने आया है। प्रेम सिंह इस वीडियो में कहते हुए नजर आए कि विधानसभा चुनावों में वोट नहीं दिया उनके अभी ट्रांसफर हुए हैं। ये तो अभी ट्रेलर है, लोकसभा चुनाव में पिक्चर आएगी।

बताया जा रहा है कि, प्रेम सिंह बाजोर ने ये बातें 19 मार्च को नीमकाथाना मनुहार पैराडाइज होटल में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। इस वीडियो में बीजेपी के सीकर लोकसभा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती भी प्रेम सिंह बाजोर के साथ बैठे दिख रहे हैं। इसके साथ यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा, पूर्व प्रत्याशी सुभाष महरिया, पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी के अलावा स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता और शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये वीडियो बीजेपी प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया था।
ये वीडियो बीजेपी प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया था।

जानिए, वीडियो में क्या है?
कार्यक्रम के दौरान रिकॉर्ड किए गए 29 सेकेंड के वीडियो क्लिप में प्रेम सिंह बाजोर कहते हुए सुने जा रहे हैं कि, जिन लोगों ने विधानसभा चुनावों में वोट नहीं दिया उनका अभी ट्रांसफर हुए, यह तो अभी ट्रेलर है। पिक्चर अभी आएगी।

इस कार्यक्रम का खुद बीजेपी प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं विरोध जताया।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि, स्वस्थ राजनीति में ऐसे बयानों की जगह नहीं है। सभी की अपनी-अपनी सोच है। इसके आगे में कुछ नहीं कह सकता।

नीमकाथाना के विधायक सुरेश मोदी ने इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट कर पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर के बयान पर आपत्ति जताई।
नीमकाथाना के विधायक सुरेश मोदी ने इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट कर पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर के बयान पर आपत्ति जताई।

इस मामले में नीमकाथाना के विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि, ऐसे भाषण देने से इमेज नहीं बनती। इस बार जनता ने उनको नकार दिया तो लोगों को धमकाने की बजाय उन्हें अपने पक्ष में करना चाहिए। ठीक राजनीति करनी है तो लोगों के बीच जाएं। हम ऐसा कर देंगे वैसा कर देंगे इससे लोकतंत्र में छवि नहीं बनती। जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए। दादागीरी करने से प्रजा-तंत्र का फैसला लोकसभा चुनावों में दिख जाएगा।

Related Articles