तीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आठ ठिकानों पर दी दबिश, आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज
तीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आठ ठिकानों पर दी दबिश, आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज
नीमकाथाना : कोतवाली पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए 8 जगहों पर दबिश दी। बदमाशों पर 10 से ज्यादा अलग अलग मामले दर्ज हैं।
कोतवाली थाना अधिकारी हरिनारायण ने बताया कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर देवीलाल उर्फ विक्रम, राजु उर्फ खाण्डया, राजु उर्फ पोल्या को गिरफ्तार किया।
हिस्ट्रीशीटर देवीलाल के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट सहित कुल 8 मामले दर्ज हैं। राजु उर्फ खाण्डया के पर लड़ाई झगड़ा, मारपीट, राजकार्य में बाधा, आबकारी अधिनियम सहित कुल 13 मामले दर्ज हैं और राजु उर्फ पोल्या के खिलाफ लड़ाई झगड़ा और मारपीट के करीब 16 मामले दर्ज हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035637
