[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आयुष्मान ग्राम योजना एवं मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आयुष्मान ग्राम योजना एवं मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बैठक आयोजित

आयुष्मान ग्राम योजना एवं मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बैठक आयोजित

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान ग्राम योजना एवं मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सोमवार को सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

एसडीएम वर्मा ने योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्विति के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निर्धारित लक्ष्यों की तय समय में पूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कानूता के डॉ. बृजमोहन शर्मा एवं कम्पाउंडर गिरधारी राम ने आयुष्मान ग्राम योजना के तहत ग्राम स्तर पर मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने, बच्चों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, एनीमिया (रक्त की कमी) की जांच, एएनसी जांच, टीबी मुक्त अभियान तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में कानूता ग्राम को सुजानगढ़ ब्लॉक में आयुष्मान ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रगति हेतु विकसित करने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

Related Articles