[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट:दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ी, बाड़े में जाने को लेकर हुआ था विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट:दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ी, बाड़े में जाने को लेकर हुआ था विवाद

सादुलपुर में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट:दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ी, बाड़े में जाने को लेकर हुआ था विवाद

सादुलपुर : सादुलपुर के मलवास गांव में एक प्लॉट को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट हो गई। इस संबंध में सिधमुख पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। एक पक्ष ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एक पक्ष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बुआ से एक बाड़ा खरीदा था। वे वर्तमान में इस बाड़े पर काबिज हैं। ग्राम पंचायत ने भी उनके नाम से यहां टिन शेड बनवाया है। 12 जून को जब वह परिवार के साथ बाड़े में गए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें धमकाया और जबरन निकालने का प्रयास किया।

लाठियों से हमला

आरोप है कि शनिवार को जब पीड़ित पक्ष दोबारा बाड़े पर पहुंचा तो आरोपितों ने उन पर, उनकी पत्नी और पुत्री पर लाठियों से हमला कर दिया। तीनों को चोटें आईं और जबरन बाड़े से बाहर निकाल दिया गया। शोर सुनकर पड़ोसी महिलाएं मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव कर पीड़ितों को छुड़ाया।

दूसरे पक्ष ने भी दी शिकायत

दूसरे पक्ष ने भी पुलिस थाने में शिकायत दी है। उनका कहना है कि प्लॉट को लेकर हुई झड़प में उनकी एक महिला के कान में चोट लगी है। मामले को लेकर सिधमुख थाना अधिकारी इमरान खान ने बताया कि आपस में महिलाओं की लड़ाई थी। दोनों पक्षों की बात सुनकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles