कांग्रेस ने सरकार पर चुनाव न कराने का आरोप लगाया:चिरंजीव राव बोले- हार के डर से निकाय-पंचायत चुनाव नहीं हो रहे
कांग्रेस ने सरकार पर चुनाव न कराने का आरोप लगाया:चिरंजीव राव बोले- हार के डर से निकाय-पंचायत चुनाव नहीं हो रहे
नीमकाथाना : नीमकाथाना में कांग्रेस के एआईसीसी सचिव और राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव ने संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया। उन्होंने नीमकाथाना और पाटन ब्लॉक की बैठकों में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए चिरंजीव राव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। राव ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जून को कोटा पहुंचकर युवाओं से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

बढ़ती बेरोजगारी का जिक्र किया
राव ने आरोप लगाया कि आज किसान, मजदूर और युवा सहित हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने और दो करोड़ रोजगार देने के वादे पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी का जिक्र करते हुए कहा कि एक-एक सरकारी भर्ती के लिए लाखों युवाओं को आवेदन करना पड़ रहा है।

नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर राव ने कहा कि कोर्ट ने 31 जुलाई तक चुनाव कराने का निर्देश दिया है, लेकिन सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को चुनाव में हार का डर सता रहा है। राव ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर नीमकाथाना को फिर से जिला घोषित किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले ढाई वर्षों में नीमकाथाना को विकास कार्यों के लिए एक रुपया भी नहीं दिया गया। मोदी ने कहा कि कुंभाराम लिफ्ट जैसी स्वीकृत परियोजनाओं के टेंडर तक नहीं कराए गए, जिससे क्षेत्र के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने भी सरकार पर पंचायत और नगर निकाय चुनाव न कराने का आरोप लगाया, जबकि न्यायालय लगातार चुनाव कराने पर जोर दे रहा है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस की बैठक में विधायक सुरेश मोदी, जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया, पीसीसी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, जिला प्रभारी विशाल जांगिड़, महिला जिला अध्यक्ष कुशाल कंवर, पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, मदन लाल सैनी और युवा नेता राजेंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2210574


