दो सीटें दी, पर अधिक से अधिक मिले प्रतिनिधित्व : सुंडा
दो सीटें दी, पर अधिक से अधिक मिले प्रतिनिधित्व : सुंडा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
झुंझुनूं : प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष व नवलगढ़ पंचायत समिति के प्रधान दिनेश सुंडा ने राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शिरकत की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुंडा ने अधिक से अधिक पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों को विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मौका देने की आवाज उठाई। साथ ही पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा का आभार जताया कि उन्होंने इस बार दो जिला प्रमुखों, श्रीगंगानगर से कुलदीप इंदौरा तथा बारां से उर्मिला जैन भाया को अपना प्रत्याशी बनाया। जिससे पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों का मान-सम्मान बढा है।
इस मौके पर सुंडा ने कहा कि भाजपा का झूठ जनता जान चुकी है। जिस तरह देश में तानाशाही वाली सरकार चली है। उससे हर वर्ग दुखी है। इसलिए परिवर्तन होगा। लेकिन हर कार्यकर्ता, खासकर पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए हर बूथ पर काम करना होगा। उन्होंने इस मौके पर शेष सीटों पर भी पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक मौका देने का निवेदन किया। सुंडा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के राज्य सम्मेलन में कांग्रेस की 25 न्याय गारंटी जन जन तक पहुंचाने की रणनीति का प्रशिक्षण दिया गया। सम्मेलन की कुल चार क्षेत्रों में सामाजिक न्याय, संविधान प्रदत्त अधिकार और कांग्रेस की नई गारंटियों, चुनावी प्रबंधन, जनता के बीच मुद्दों को रखने की कला आदि प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री ममता भूपेश, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिनाक्षी नटराजन, प्रदेश अध्यक्ष सीबी यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस ट्रेनिंग विभाग के अध्यक्ष सचिन राव, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी हर्षवर्धन व सचिन नायक, सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे और भंवर मेघवंशी सहित पंचायती राज के जनप्रतिनिधि एवं पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।