पालनहार योजना : लाभार्थियों के वार्षिक सत्यापन के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर 30 व 31 जनवरी को
पालनहार योजना : लाभार्थियों के वार्षिक सत्यापन के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर 30 व 31 जनवरी को
नीमकाथाना : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पालनहार योजनान्तर्गत जिला नीमकाथाना में वार्षिक सत्यापन से लंबित पालनहार का वार्षिक सत्यापन करने हेतु जिले के समस्त ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालयों में दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 30 व 31 जनवरी को किया जाएगा ।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी अनिता वर्मा ने बताया कि जिले के वार्षिक सत्यापन से लंबित पालनहार लाभार्थी जिनका वार्षिक सत्यापन लंबित है वह अपने बच्चों के आधार कार्ड, आंगनवाड़ी / विद्यालय का अध्ययन प्रमाण पत्र तथा जनआधार कार्ड लेकर सम्बन्धित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर अपना वार्षिक सत्यापन करवा सकते है। 30 व 31 जनवरी को नीमकाथाना, पाटन, श्रीमाधोपुर, खेतड़ी, उदयपुरवाटी के ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया जायेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2128396


