राम कथा में हुआ राम जन्म प्रसंग का आयोजन।
राम कथा में हुआ राम जन्म प्रसंग का आयोजन।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार सोनगरा
खेतड़ी : ग्राम नोरंगपुरा बुढवाला बालाजी मंदिर में श्री राम कथा का प्रारंभ पूजा के साथ हुआ जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति, मदनलाल भावरिया पूर्व प्रधान, रामकुमार जाखड़, जगमाल बड़सरा, महेंद्र जाखड़, मालाराम बिजारणिया, मदन धाबाई, ओमप्रकाश मास्टर, बनवारी लाल प्रजापति शामिल हुए। कथा में राम जन्म प्रसंग पर भेदभाव खोकर नाचने लगी नामकरण व चारों भाइयों की लीला के प्रसंग से गुरु वशिष्ट के आश्रम पर यज्ञ संपन्न की कथा सुनाई गई। आज का प्रसाद रामोतार सिराधना, राजेंद्र लताला, राजू लताला की तरफ से किया गया। इस अवसर पर पांच बीघा कृषि भूमि ट्रस्ट को दान कर दी।
इस शुभ अवसर पर राकेश शर्मा, महिपाल लोचीब, मोहर सिंह तेतरवाल सरपंच, कमला भावरिया पूर्व सरपंच, ताराचंद भावरिया उपसरपंच, चोथूराम सिराधना, विजेंद्र चाहर, शिवपाल खटाना, सुरेश टेलर, श्रीराम लोचीब, प्रकाश बड़सरा आदी मौजूद रहे।