ईंट भट्ठे से नाबालिग लड़की लापता:पिता का आरोप- कच्ची ईंटों की भराई करने वाले लड़के ने किया किडनैप, मामला दर्ज
ईंट भट्ठे से नाबालिग लड़की लापता:पिता का आरोप- कच्ची ईंटों की भराई करने वाले लड़के ने किया किडनैप, मामला दर्ज
सीकर : नाबालिग लड़की को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और किडनैप करने का मामला सामने आया है। लड़की अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर रहती थी। मामला सीकर जिले के खंडेला थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में लड़की के पिता ने बताया कि वह बदायूं, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और खंडेला में ईंट भट्ठे पर अपने परिवार के साथ ईट थपाई का काम करता है। वह सुबह जब झुग्गी में अपने परिवार को काम करने के लिए जगाने गया तो उसकी 16 साल की नाबालिग लड़की झुग्गी से गायब थी।
परिजनों ने लड़की की आस-पास काफी जगह तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद लड़की के पिता ने लड़की के लापता होने का मामला दर्ज कराया। लड़की के पिता का आरोप है कि ईंट भट्ठे पर कच्ची ईंटों की भराई करने वाला निखिल नाम का एक लड़का उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
फिलहाल खंडेला थाना पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई बलबीर सिंह कर रहे है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042938


