[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर माधव स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में किया सद्बुद्धि यज्ञ:लोग बोले- न्यायपालिका में षड्यंत्र करके स्कूल हड़पी; सीकर बंद करने की दी चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सर माधव स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में किया सद्बुद्धि यज्ञ:लोग बोले- न्यायपालिका में षड्यंत्र करके स्कूल हड़पी; सीकर बंद करने की दी चेतावनी

सर माधव स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में किया सद्बुद्धि यज्ञ:लोग बोले- न्यायपालिका में षड्यंत्र करके स्कूल हड़पी; सीकर बंद करने की दी चेतावनी

सीकर : सीकर के महामंदिर रोड स्थित माधव स्कूल की शिफ्टिंग के विरोध में लोगों ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। सीकर के परशुराम पार्क के बाहर स्कूल बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने गुरुवार को करीब 2 घंटे तक यज्ञ किया।

संघर्ष समिति से जुड़े रामसिंह पिपराली ने कहा- सर माधव स्कूल सीकर जिले की ऐतिहासिक धरोहर थी। न्यायपालिका में षड्यंत्र करके इसे हड़पा गया। हम इसे बचाने के लिए सीकर जिला कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। 2 घंटे का यज्ञ करके भगवान से प्रार्थना की गई कि स्कूल को हड़पने वाले लोगों को सद्बुद्धि मिले।

रामसिंह ने कहा- स्कूल को बचाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। यदि सीकर बंद करना पड़े तो इसे बंद करेंगे।

कोर्ट ने मंदिर को दिया स्वामित्व

दरअसल इस स्कूल को सीकर के राव राजा माधव सिंह ने साल 1899 में अकाल राहत के तहत बनवाया था। स्कूल भगवान कल्याण मंदिर के स्वामित्व में था। पहले शिक्षा विभाग इसका किराया देता था, लेकिन बाद में किराया देना बंद कर दिया। ऐसे में कल्याण मंदिर के महंत कोर्ट चले गए। जिला कोर्ट, हाईकोर्ट के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। वहां से मंदिर के पक्ष में स्वामित्व दिया गया। मंदिर को 7 मई को स्कूल का कब्जा मिला।

मामले में कल्याण मंदिर के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने कहा- मामला कई सालों से कोर्ट में पेंडिंग था। अब सुप्रीम कोर्ट से मंदिर के पक्ष में फैसला आया है।

Related Articles