नवलगढ़ में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा:न्यू कब्रिस्तान और बावड़ी गेट मस्जिद पर हुई सामूहिक नमाज, जनप्रतिनिधियों ने दी मुबारकबाद
नवलगढ़ में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा:न्यू कब्रिस्तान और बावड़ी गेट मस्जिद पर हुई सामूहिक नमाज, जनप्रतिनिधियों ने दी मुबारकबाद
नवलगढ़ : नवलगढ़ में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। नवलगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों तथा ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
शहर की न्यू कब्रिस्तान मस्जिद और बावड़ी गेट स्थित मस्जिद में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी। नमाज से पूर्व इमामों ने ईद-उल-अजहा के महत्व के बारे में बताया।
इमामों ने हजरत इब्राहिम की कुर्बानी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अल्लाह के हुक्म पर हजरत इब्राहिम ने अपने पुत्र की कुर्बानी देने का इरादा किया था, लेकिन उनकी सच्ची निष्ठा और समर्पण को देखकर अल्लाह ने उनके पुत्र को सुरक्षित कर दिया। इसी ऐतिहासिक घटना की याद में ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाता है।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी। इस अवसर पर कैलाश चोटिया, राजेश कटेवा और माया चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2171028


