[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में ईदुल जुहा हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में ईदुल जुहा हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया

निराधनूं में ईदुल जुहा हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया

निराधनूं : गांव निराधनूं में जिलहिज्जा माह की 10वीं तारीख गुरुवार को ईदुल जुहा का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।

निराधनूं ईदगाह में मदीना मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद अनिस खान ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुत्बा पढ़ा गया, जिसमें भाईचारे, इंसानियत और शांति का संदेश दिया गया। नमाज के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईदुल जुहा के मौके पर राह-ए-खुदा में कुर्बानी का सिलसिला भी शुरू हुआ। गांव में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर पिछले 10 वर्षों से लगातार ईद और बकरीद की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे बजरंग लाल सामरिया ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उनके साथ बजरंग सिंह धाभाई, करणी राम रेपसवाल एवं विनय कुमार थालोड़ ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की सुंदर मिसाल देखने को मिली।

Related Articles