[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार:नाकाबंदी के दौरान मारी थी टक्कर, सीकर में दबिश देकर पकड़ा; खेतड़ी पुलिस की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार:नाकाबंदी के दौरान मारी थी टक्कर, सीकर में दबिश देकर पकड़ा; खेतड़ी पुलिस की कार्रवाई

सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार:नाकाबंदी के दौरान मारी थी टक्कर, सीकर में दबिश देकर पकड़ा; खेतड़ी पुलिस की कार्रवाई

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने सरकारी वाहन को टक्कर मारने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाकाबंदी के दौरान पुलिस के डायल 112 वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने उसे सीकर में दबिश देकर पकड़ा है।

थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया- ये घटना 9 सितंबर 2024 को हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि उदयपुरवाटी के ककराणा इलाके से एक लड़के का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ता एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बबाई होते हुए खेतड़ी की तरफ आ रहे थे।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने अजीत अस्पताल के सामने नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।

स्कॉर्पियो ड्राइवर और उसमें बैठे अन्य 4-5 व्यक्तियों ने नाकाबंदी देखकर डायल 112 वाहन को जान से मारने की नीयत से सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से डायल 112 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, और एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया था। वांछित आरोपी इंद्राज, निवासी गोविंदाला की ढाणी, पाटन, फरार चल रहा था।

खेतड़ी पुलिस टीम ने सीकर में दबिश देकर इंद्राज को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई सुरेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल ख्यालीराम, अशोक और अनिल शामिल थे।

Related Articles