चौमूं: टेंपो क्रूजर-ट्रक भिड़ंत में उजड़े परिवार:तीन श्रद्धालुओं की मौत, नौ घायल महाराष्ट्र रवाना
चौमूं: टेंपो क्रूजर-ट्रक भिड़ंत में उजड़े परिवार:तीन श्रद्धालुओं की मौत, नौ घायल महाराष्ट्र रवाना
चौमूं : चौमूं के जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में महाराष्ट्र के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। गुरुवार को मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए और उन्हें एंबुलेंस से महाराष्ट्र रवाना किया गया। इस हादसे में नौ श्रद्धालु घायल भी हुए थे।
पुलिस के अनुसार, हादसे में महाराष्ट्र निवासी शालू बाई (75), मेघा (40) और आदेश (18) की जान चली गई थी। वहीं, नौ अन्य श्रद्धालु घायल हुए थे। गुरुवार सुबह मृतकों के परिजन चौमूं पहुंचे, जहां पुलिस और अस्पताल प्रशासन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

घायल श्रद्धालुओं का चौमूं के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। इलाज के बाद सभी नौ घायलों को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद चौमूं के उप जिला अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। पुलिस की निगरानी में घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से महाराष्ट्र भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चौमूं के NH-52 हाईवे पर एक टेंपो क्रूजर और ट्रक की टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद मृतकों के गांवों में शोक का माहौल है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170972


