नीमकाथाना के कमला मोदी मार्केट में चोरी की कोशिश:दुकान का ताला तोड़ने आया बदमाश, असफल होने पर हुआ फरार
नीमकाथाना के कमला मोदी मार्केट में चोरी की कोशिश:दुकान का ताला तोड़ने आया बदमाश, असफल होने पर हुआ फरार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के कमला मोदी मार्केट में चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाने का प्रयास किया। चोर ताला तोड़ने में सफल नहीं हो पाए, जिससे एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई। इस घटना से व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, ये घटना बुधवार देर रात की है जब एक युवक कॉम्प्लेक्स में दाखिल हुआ। उसने बेसमेंट में स्थित दुकान के ताले को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका और मौके से फरार हो गया।
सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा, तो उसने ताले में छेड़छाड़ के निशान देखे। संदेह होने पर उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक युवक दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास करता हुआ स्पष्ट दिखाई दिया।
दुकानदार ने तुरंत कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
इस घटना के बाद शहर में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170972


