बाजोर की NEET स्टूडेंट हर्षिता राहुल गांधी से मिली:बोलीं- पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों का विश्वास तोड़ा, दिल्ली में हुई मुलाकात
बाजोर की NEET स्टूडेंट हर्षिता राहुल गांधी से मिली:बोलीं- पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों का विश्वास तोड़ा, दिल्ली में हुई मुलाकात
रघुनाथगढ़ : सीकर जिले के बाजोर क्षेत्र की हर्षिता लूणा ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने देशभर के लाखों NEET परीक्षार्थियों की समस्याओं, मानसिक तनाव और परीक्षा में हुई विसंगतियों को उनके सामने विस्तार से रखा। हर्षिता ने छात्रों की ओर से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग भी उठाई।
हर्षिता लूणा ने बताया कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स सालों तक कड़ी मेहनत करते हैं। हालांकि, पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में हुई अनियमितताओं के कारण लाखों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मेहनती स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को रोकने की मांग की।
बता दे कि पेपर लीक प्रकरण के बाद देशभर में छात्रों द्वारा न्याय की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। विभिन्न राज्यों में परीक्षार्थी सड़कों पर उतरकर निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस मुलाकात के माध्यम से हर्षिता लूणा ने देश के उन सभी छात्रों की आवाज उठाने का प्रयास किया है, जो व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों की भावनाओं और संघर्ष को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।
बाजोर क्षेत्र सहित पूरे इलाके में हर्षिता के इस कदम की सराहना की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने हर्षिता की जागरूकता, साहस और संघर्षशील सोच की प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170971


