[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पालिकाध्यक्ष से धक्का-मुक्की, महिला पार्षदों ने फेंकी चप्पल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

पालिकाध्यक्ष से धक्का-मुक्की, महिला पार्षदों ने फेंकी चप्पल

जिले की मेड़ता सिटी नगरपालिका में गुरुवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी भाजपा के पार्षदों ने नगर पालिकाध्यक्ष गौतम टाक पर महिला पार्षद पर गलत टिप्पणी करने एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

नागौर : जिले की मेड़ता सिटी नगरपालिका में गुरुवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी भाजपा के पार्षदों ने नगर पालिकाध्यक्ष गौतम टाक पर महिला पार्षद पर गलत टिप्पणी करने एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

इस दौरान कुछ विपक्षी पार्षदों ने पालिकाध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई की। महिला पार्षदों ने अध्यक्ष पर चप्पलें फेंकी। भाजपा के पार्षदों ने एजेंडे की कॉपियां व माइक फेंक दिए। अन्य पार्षदों ने अध्यक्ष का घेराव कर दिया। एक पार्षद ने पुष्प हार का गुच्छा पालिकाध्यक्ष पर फेंक दिया।

बाद में बैठक स्थगित कर दी गई। यहां नगरपालिका में वर्तमान में कांग्रेस का बोर्ड है। इस मामले में नगर पालिकाध्यक्ष गौतम टाक का कहना है कि उन्होंने किसी भी महिला पार्षद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं की है। इसे कोई सिद्ध कर दें तो मैं तुरंत पद छोड़ दूंगा। मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है अगर विपक्ष को ऐसा लगता है तो जांच करा लें।

इसलिए हुआ हंगामा
पालिकाध्यक्ष गौतम टाक की अध्यक्षता में पालिका सभागार में सुबह 11.30 बजे बोर्ड की बैठक शुरू हुई। इससे पूर्व भाजपा की पार्षद शोभा लाहोटी सहित अन्य भाजपा पार्षदों ने पालिकाध्यक्ष टाक पर सदन से बाहर लाहोटी के खिलाफ गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाया। मातृशक्ति के खिलाफ ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकते। बैठक शुरू होने पर इस बात को लेकर हंगामा बढ़ गया।

इस बीच महिला पार्षदों ने पैर से चप्पलें उतार कर पालिकाध्यक्ष पर फेंकी। कुछ देर बाद अलग-अलग टेंडरों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा बढ़ गया। भाजपा के पार्षदों ने एजेंडे की कॉपियां, माइक फेंक दिए। अन्य पार्षदों ने अध्यक्ष का घेराव कर दिया। पार्षद मोहित निम्बावत ने तो पुष्प हार का गुच्छा पालिकाध्यक्ष पर फेंका बाद में नीचे पड़ा माइक फेंकने के लिए उठाने की कोशिश की।

Related Articles